महासमुंद। शहर के बागबाहरा रोड स्थित कोसरिया मरार पटेल समाज के भवन में दस लाख रूपए की लागत से छात्रावास भवन का निर्माण होगा। यह राशि विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने अपनी विधायक निधि से प्रदान की है। छात्रावास भवन निर्माण के लिए रविवार को विधायक श्री चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में भूमिपूजन किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कोसरिया मरार पटेल समाज नांदगांव राज के अध्यक्ष त्रिपुरारी राम पटेल ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष भागीरथी चंद्राकर, नपाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर, पूर्व नपाध्यक्ष पवन पटेल, जिपं सदस्य जागेश्वर चंद्राकर, अमर चंद्राकर, मुरारी पटेल, शिवकुमार पटेल, रानी पटेल, बलराम पटेल, गुरमीत चावला मौजूद थे।
मुख्य अतिथि की आसंदी से विधायक श्री चंद्राकर ने छात्रावास भवन के लिए भूमिपूजन होने पर समाज के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि इस भवन का निर्माण होने से सामाजिक कार्यों में इसका सदुपयोग हो सकेगा। उन्होंने कहा कि छात्रावास भवन की मांग लंबे समय से की जा रही है। समाज के पदाधिकारियों ने जब उनके सामने भवन की मांग रखी तो वे तत्काल राशि देने की घोषणा की थी। विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि एक अच्छे समाज की परिकल्पना तभी हो सकती है जब किसी समाज के प्रत्येक व्यक्ति एकजुट होकर कार्य करे। एकता से ही एक अच्छे समाज का विकास संभव है। इस दौरान कोसरिया मरार पटेल समाज नांदगांव राज के अध्यक्ष त्रिपुरारी राम पटेल सहित समाज के पदाधिकारियों ने भवन के लिए राशि देने पर विधायक श्री चंद्राकर का आभार जताते हुए कहा कि इससे साबित होता है कि सर्वसमाज के प्रति कितने समर्पित है।
लाफिनखुर्द में किया सीसी रोड का भूमिपूजन-लोकार्पण


विधायक श्री चंद्राकर ने रविवार को ग्राम पंचायत लाफिनखुर्द में सीसी रोड के लिए भूमिपूजन व नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भागीरथी चंद्राकर ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिपं सदस्य जागेश्वर चंद्राकर, अमर चंद्राकर, सचिन गायकवाड़, किशन देवांगन, लीलू साहू, संतोष साहू, गुरमीत चावला मौजूद थे। यहां भूमिपूजन के बाद सरपंच देवकुमार टंडन, लोकेश साहू सहित अन्य ग्रामीणों ने मांग पत्र सौंपकर मांगों की ओर विधायक श्री चंद्राकर का ध्यानाकर्षित कराया। जिस पर विधायक श्री चंद्राकर ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30