भिलाई शहर के होटल अमित पार्क में हो रहे फेयरवेल पार्टी में सेंट थॉमस कॉलेज छात्रों के बीच हुए झगड़े में एक छात्र बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चाकू से हमला करने वाले छात्र फरार हैं। दरअसल एटीएम जाने के दौरान पीडि़त को कॉलेज के साथी छात्रों ने जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट कर मौके से फरार हो गए। पीडि़त के परिजनों ने सुपेला थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सभी आरोपियो की तलाश कर रही है।
Previous Articleबदली हवा की दिशा, पड़ रही कड़ाके की ठंड
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















