मुंबई। पति को किसी गैर महिला के साथ घूमना एक महिला को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने अपनी कार से उसकी को ओवरटेक कर बीच सड़क पर रोका और जमकर हंगामा करने लग गई। इस घटना से सड़कों पर अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। घटना मुंबई के पेडर रोड की है जहां बीच सड़क एक पत्नी ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगेहाथों पकड़ लिया। इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने दोनों को रोकने की कोशिश भी की। सार्वजनिक जगह पर गाड़ी छोडऩे के आरोप में महिला के खिलाफ ई-चालान जारी किया गया है। मौके पर मौजूद लोग ने बताया कि शनिवार की शाम 5 बजे के आसपास एक व्यक्ति एक महिला के साख एक कार में जा रहा था। तभी उसकी पत्नी ने कार ओवरटेक कर उसे रोका। इसके बाद पत्नी ने बीच सड़क पर हंगामा खड़ा कर दिया। वह कार के बोनट पर चढ़ गई। उसने अपनी जूती से कार के अगले शीशे पर मारा। इस दौरान उस रूट पर ट्रैफिक पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। महिला का पति जब कार से निकला तो उसने उसपर भी हमला किया। इसके बाद वह कार में बैठी महिला की भी पिटाई की। दोनों की बीच सड़क पर लड़ाई का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930