मुंबई। लेजेंड्री सिंगर लता मंगेशकर स्वर्गलोक में चली गई हैं। लता दीदी जनवरी की शुरुआत में कोरोना संक्रमित हो गई थीं, इतना ही नहीं इलाज के दौरान उन्हें निमोनिया का भी पता चला। 28 दिनों के इलाज के बाद उन्होंने 6 फरवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली, जिसके बाद शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कई टेलीविजन और बॉलीवुड हस्तियों के साथ साथ अन्य राजनायिकों और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवंगत गायिका को अंतिम सम्मान दिया। स्वर कोकिला को मुखाग्नि उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर के बेटे आदिनाथ मंगेशकर ने दी। अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आदिनाथ मंगेशकर को लता दीदी की अस्थियों के साथ देखा जा सकता है।

समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा, “महान गायिका प्त लता मंगेशकर के भतीजे, आदिनाथ मंगेशकर मुंबई के शिवाजी पार्क से उनकी अस्थियां एकत्र करते हुए, जहां कल पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।” वीडियो में राख को लाल कपड़े से ढके एक कलश को लेकर जाते हुए देखा जा सकता है। हिंदू परंपरा के मुताबिक, मृतक की राख को मिट्टी के बर्तन में एकत्र किया जाता है और पवित्र नदी में विसर्जित कर दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि गंगा नदी में राख का विसर्जन करना पवित्र होता है। इस बीच लता मंगेशकर के निधन के चलते महाराष्ट्र सरकार ने भी आज के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। वहीं केंद्र सरकार ने गायिका लता मंगेशकर के सम्मान में दो दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930