रायपुर। रायपुर जिला के तिल्दा विकाखंड अंतर्गत ग्राम अल्दा में राम लीला प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता दिनांक 11 फरवरी से प्रारंभ होगा जो 21 फरवरी तक चलेगा। प्रतियोगिता की रूपरेखा इस प्रकार है-11 फरवरी राम जन्म ग्राम अल्दा, 12 फरवरी मुनी आगमन फुलवारी लीला छतौद, 13 फरवरी धनुष यज्ञ खटिया पाटी, 14 फरवरी राम विवाह कुसमी, 15 फरवरी राम वनवास चिनपोल, 16 फरवरी भरत मिलाप किरना, 17 फरवरी सीता हरण सुरहोली, 18 फरवरी सुग्रीव मिलन, बाली वध, लंका दहन तेलगा, 19 फरवरी विभिषण शरणागति आलेसुर, 20 फरवरी लक्ष्मण शक्ति कुंभकरण वध भोथीडीह, 21 फरवरी मेघनाथ अहिरावण रावण वध सरोरा (रायपुर)। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये प्रमोद शर्मा द्वारा, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रुपये उमाकांत द्वारा, तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपये राजेश वर्मा परमानंद वर्मा द्वारा, चतुर्थ पुरस्कार 7 हजार रुपये बलदाऊ वर्मा द्वारा, पंचम पुरस्कार 5 हजार रुपये घनश्याम वर्मा द्वारा, छटवा पुरस्कार 5 हजार रुपये हिमचंद वर्मा द्वारा, सातवा पुरस्कार 5 हजार रुपये संतराम वर्मा द्वारा, आठवा पुरस्कार 5 हजार रुपये मोहितराम (शिक्षक) द्वारा, नवां पुरस्कार 5 हजार रुपये शिवकुमार वर्मा द्वारा, दसवा पुरस्कार 5 हजार रुपये उधोराम वर्मा द्वारा है। प्रतियोगिता के नियम इस प्रकार है-निर्णायक का निर्णय सर्वमान्य होगा, रामलीला का जो भी सामान स्वयं लावे, अनुशासन नियम सदस्य के पास सुरक्षित रहेगा। प्रतियोगिता के उद्घोषक जित्तू वर्मा, घनश्याम वर्मा, पोषण वर्मा। आयोजन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद वर्मा, उपाध्यक्ष खमेन्द्र वर्मा, सचिव बेदराम साहू, सह सचिव शोभित राम धु्रव, कोषाध्यक्ष लखनलाल वर्मा, संरक्षक श्रीमती केसर खुबीराम वर्मा (सरपंच ग्राम अल्दा)है तथा समिति के सदस्यों में श्रवण कुमार वर्मा, अरविंद वर्मा, हरिराम वर्मा, कुलदीप वर्मा, राजू वर्मा, मदन धु्रव, शंकर धु्रव, रामेश्वर धु्रव, इंदरमन वर्मा, मोहित राम वर्मा, प्रितम वर्मा, शंकरलाल वर्मा, देवलाल वर्मा, भागचंद वर्मा, टुकचंद वर्मा, डोमार वर्मा, अंकट वर्मा, फालगो वर्मा, लोकेश साहू, दौलत वर्मा, मनोहर वर्मा, लेखराम वर्मा, परमानंद सेन, रमेश वर्मा, नरोत्तम यादव है।
रायपुर जिला के ग्राम अल्दा में रामलीला प्रतियोगिता 11 फरवरी से
Previous Articleभतीजे आदिनाथ मंगेशकर को सौंपी गई लता मंगेशकर की अस्थियां
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















