रायपुर (मुकेश टिकरिहा)। छत्तीसगढ़ राज्य के छत्तीसगढिय़ा शेर राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का डंका पूरे देश में बज रहा है। और बजना भी चाहिये क्योंकि इस छत्तीसगढिय़ा शेर ने वह कर दिखाया है जो यहां की पिछली सरकार ने नही कर पाया था। तो आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गोधन न्याय योजना बनाई गई है। उनके द्वारा लाये गये इस योजना की सर्वत्र सराहना हो रही है। यहां तक की देश के कई राज्यों सहित केन्द्र सरकार की ओर से भी इस योजना की काफी प्रशंसा भी की गई है। इसी कड़ी में प्रदेश के विभिन्न सामाजिक एवं गौसेवा से संबंधी संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सम्मान किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ राज्य में गौ-पालन को आर्थिक रूप से लाभदायी बनाने तथा खुले में चराई की रोकथाम तथा सड़कों एवं शहरों में जहां-तहां आवारा घुमते पशुओं के प्रबंधन एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए छत्तीसगढ़ राज्य में गोधन न्याय योजना शुरू करने का एलान किया है। इस योजना की शुरूआत राज्य में हरेली पर्व के शुभ दिन से होगी। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में गौपालन को बढ़ावा देने के साथ ही उनकी सुरक्षा और उसके माध्यम से पशुपालकों को आर्थिक रूप से लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने बीते डेढ़ सालों में छत्तीसगढ़ की चार चिन्हारी नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी के माध्यम से राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने चारों चिन्हारियों को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। गांवों में पशुधन के संरक्षण और संवर्धन के लिए गौठानों का निर्माण किया गया है। राज्य के 2200 गांवों में गौठानों का निर्माण हो चुका है और 2800 गांवों में गौठानों का निर्माण किया जा रहा है। आने वाले दो-तीन महीने में लगभग 5 हजार गांवों में गौठान बन जाएंगे। इन गौठानों को हम आजीविका केन्द्र के रूप में विकसित कर रहे हैं। यहां बड़ी मात्रा में वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण भी महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से शुरू किया गया है। गोधन न्याय योजना राज्य के पशुपालकों के आर्थिक हितों के संरक्षण की एक अभिनव योजना साबित होगी।
गौधन न्याय योजना : पूरे देश में बजने लगा छत्तीसगढिय़ा शेर का डंका….विभिन्न सामाजिक एवं गौ सेवा संबंधी संगठनों के हाथों हो रहे सम्मानित…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.













