पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य के छत्तीसगढिय़ा शेर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्वाचन क्षेत्र पाटन विधानसभा क्षेत्र के मुख्यालय पाटन में आज कोरोना के पांच पॉजिटिव केस सामने आये है। इसकी पुष्टि हो चुकी है जिसमें से दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के कर्मचारी है। जबकि 1 मरीज पाटन का मेडिकल संचालक है। पाटन में मिले कोरोना पाजेटिव मरीज से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। सभी पाजेटिव मरीज के प्राइमरी कांटेक्ट में आये लोगो की खोजबीन की जा रही है। दो मरीज अमलेश्वर के बटालियन में मिला है। अमलेश्वर में पाए गए दोनो मरीज कोरोना पाजेटिव मरीज के प्राइमरी कांटेक्ट में थे। बी एम ओ डाँ आशिष शर्मा ने बताया कि सभी मरीज को आवश्यक इलाज हेतु कोविड हास्पिटल शंकराचार्य दुर्ग भेजा जायेगा।कल पाटन ब्लॉक के ग्राम सुरपा के एक कोरोना पाजेटिव मरीज का मौत हो गई थी। मरीज किसी दूसरे बीमारी का इलाज करवाने मेकाहारा रायपुर में भर्ती था।
छत्तीसगढिय़ा शेर के इलाके में फटा कोरोना बम…मिले 5 नए कोरोना पॉजिटिव…
Related Posts
Add A Comment


















