दुर्ग जिले के चंदखुरी निवासी इंजीनियर शिवांग चंद्राकर हत्याकांड मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। मामले में दुर्ग आईजी ओपी पाल ने खुलासा करते हुए बताया कि शिवांग की हत्या उनके ही तीन दोस्तों ने किया है। उन्होंने यह भी बताया कि हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई थी। बता दें कि मामले में दो माह बाद पुलिस ने खुलासा किया है। बता दें कि बीते छह दिसंबर की शाम को शिवांग चंद्राकर लापता हो गया था। इसके बाद पांच जनवरी को चंदखुरी में ही अलग-अलग टुकड़ों में नर कंकाल मिला था। पुलिस ने डीएनए मिलान के लिए शिवांग के माता-पिता का ब्लड सैंपल भेजा था, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद कनफर्म हो गया था कि जो नर कंकाल मिले हैं वो शिवांग के ही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930