जिन लोगों को डैंड्रफ होता है, वे अपनी पसंद का हेयरस्टाइल बनाने में भी झिझकते हैं क्योंकि ऐसा करने से उनके सिर का डैंड्रफ साफ चमकता है। इतना ही नहीं, आपके कपड़ों पर मौजूद आपका डैंड्रफ देखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। ऐसे में अगर आप भी डैंड्रफ से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप नमक का इस्तेमाल करें। दरअसल, नमक स्कैल्प से मृत कोशिकाएं हटाने में मदद करता है साथ ही अत्यधिक तेल के उत्पादन को कंट्रोल करता है। चलिए जानते हैं डैंड्रफ को दूर करने के कुछ आसान उपायों के बारे में-
नमक का इस्तेमाल शैंपू के साथ आसानी से किया जा सकता है। इसके लिए आप 1 चम्मच माइल्ड शैम्पू और आधा चम्मच नमक अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद अपने बालों को गुनगुने पानी से धोएं और नमक वाले शैम्पू को बालों में लगाएं। इससे कुछ मिनटों तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। उसके बाद ठंडे पानी से बालों को धो लें। वहीं इसे सिर्फ एक कप पानी के साथ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप एक 1 कप पानी में 3 चम्मच नमक मिलाकर उबालें। नमक को पानी में घुलने तक उबालें और उसे ठंडा होने दें। अपने बालों को इस पानी से धोएं और 5-10 मिनट तक स्कैल्प पर मसाज करें। इसके बाद आप माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करके ठंडे पानी से बालों को धोएं। इसके बाद कंडीशनर भी लगाएं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930