हॉलीवुड की तरह अब बॉलीवुड में भी रोमांटिक और इंटिमेट सीन्स काफी दिखाए जाते है, कुछ सीन्स पर आपत्ति जताते हैं। हालांकि इनके पीछे सच्चाई कुछ और ही होती है। फिल्मों में दिखाए जाने वाले रोमांटिक और इंटिमेट सीन्स के पीछे की सच्चाई का खुलासा एक महिला ने किया है। यह महिला फिल्मों में रोमांटिक सीन्स डायरेक्ट करने का काम करती हैं।
बताई ऐसे सीन्स के पीछे की सच्चाई
कनाड़ा निवासी मेगन स्क्रोडर एक इंटिमेसी कॉर्डिनेटर हैं। यह फिल्मों में रोमांटिक और इंटिमेट सीन्स के डायरेक्शन में मदद करती हैं। हाल ही में मेगन ने डेली स्टार से बातचीत में ऐसे सीन्स के पीछे की सच्चाई का खुलासा किया। उन्होंने बातचीम में बताया कि दर्शकों को जो फिल्मों में दिखता है, वो पूरी तरह सच नहीं है। रोमांटिक सीन्स की शूटिंग के दौरान कई चीजों का बहुत ध्यान रखा जाता है।
पूरा खेल कैमरा एंगल का
मेगन ने बताया कि रोमांटिक सीन शूट करते वक्त इंटिमेसी कॉर्डिनेटर इस बात का ध्यान रखते हैं कि एक्टर—एक्ट्रेस उस सीन को लेकर कितने सहज हैं। उसको ध्यान में रखते हुए ही इस तरह के सीन शूट किए जाते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि इस तरह के सीन्स में पूरा खेल कैमरा एंगल का होता है। कैमरा एंगल को इस तरह से रखा जाता है कि सीन देखने में दर्शकों को ज्यादा आकर्षक लगें। साथ ही इस तरह के सीन को असली दिखाने के लिए कई तरह के प्रॉप का इस्तेमाल किया जाता है।
असली दिखाने के लिए किया जाता है प्रॉप्स का इस्तेमाल
मेगन ने बताया कि इंटिमेसी कॉर्डिनेटर कैमरा एंगल, पोज, और प्रॉप्स का इस्तेमाल कर एक्टर-एक्ट्रेसेज को शर्मिंदगी से बचाते हैं। उन्होंने कहा कि जिन सीन्स में दर्शकों को लगता है कि एक्टर-एक्ट्रेस ने कुछ भी नहीं पहना है, उन सीन्स में भी ऐसे प्रॉप्स इस्तेमाल किए जाते हैं जिससे वे अपने आप को और अपनी गरिमा को बनाए रख सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930