जांजगीर चाम्पा। जनपद पंचायत नवागढ़ के ग्राम पंचायत कीरित में आधा अधूरा काम करवा कर पूरा पैसा आहरण करने का आरोप सरपंच व रोजगार सहायक पर लग रहा है ग्राम पंचायत के सचिव द्वारा बताया गया कि लाखों रुपए का सरपंच व रोजगार सहायक द्वारा फर्जी मस्टररोल तैयार कर पैसा आहरण कर लिया गया है।ग्राम पंचायत में 30 से 40 परसेंट तक ही काम करवा कर काम रोक दिया जा रहा है।
उसके बाद पूर्ण कार्य का राशि निकाल ले रहे हैं मनरेगा के किए गए कार्य पर ना तो मेंट लोगों का हस्ताक्षर है और ना ही सचिव का हस्ताक्षर है किसी भी कार्य कराने से पूर्व सचिव के बिना जानकारी दिए अपने ही मन मुताबिक सरपंच व सरपंच पति द्वारा शासकीय राशि का आहरण कर लिया जा रहा है ।
इसकी शिकायत जनपद में भी किया गया था जिस पर कारण बताओ नोटिस जारी भी किया गया था उसके बाद यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया उसके बाद अभी तक इस पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं किया गया है मनरेगा का किया गया कार्य मिट्टी की जांच की जा रही थी मगर अभी भी इस पर तथ्य सामने नहीं लाया गया है। इस संबंध में सरपंच से जानकारी जानने के लिए सरपंच के पास फोन किया मगर फोन नहीं उठाया।



















