बिलासपुर । बिलासपुर की सरकंडा पुलिस ने भीख मांगने के बहाने चोरी करने वाली 3 महिलाओं को 40 मिनट में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस को महिला से चोरी की रकम 7.5 लाख भी बरामद करने में सफलता मिली है। इसके साथ ही पुलिस ने नागपुर, महाराष्ट्र के आरोपी महिलाओं को बच्चों से उठाइगिरी कराये जाने का भी खुलासा किया है।

पुलिस ने बताया, लोधीपारा लक्ष्मी सरकंडा निवास जयराम अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई कि जयराम मेटल्स, लोधी पारा, सरकंडा में 4 महिलाएं जो अपने छोटे बच्चो को लेकर पैसा मांगने के बहाने दुकान में आई थीं। महिलाओं ने दुकान के काउंटर में रखे बैग से 7.5 लाख रूपये चोरी कर लिए। चोरी कि सुचना मिलते ही सरकंडा पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी किया और महिलाओं कि गिरफ़्तारी कर उनके क़ब्ज़े से सम्पूर्ण 7.5 लाख रुपए बरामद किए।

पुलिस ने मामले में रंजना पवार, कविता राठौर और सोनी राठौर को गिरफ्तार किया है। सभी महिलायें नागपुर कि रहने वाली हैं। वहीँ महिलाओं के साथ पुलिस ने एक नाबालिग बालिका को भी पकड़ा है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930