प्यार में पागल एक महिला ने बच्चे को मायके में छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। जब इसकी जानकारी महिला के पति को हुई तो वह इसे बर्दाश्त नहीं कर सका और पत्नी वियोग में जान दे दी। मामला राजस्थान के उदयपुर के सुखेर थाना इलाका है। बताया जा रहा है कि ये घटना सुखेर थाना क्षेत्र के गमेती बस्ती की है. जहां सोमवार को 22 वर्षीय प्रकाश गमेती ने अपने ही घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को परिजनों ने बताया कि प्रकाश की पत्नी कुछ दिन पहले अपने बच्चे को लेकर पीहर गई थी। लेकिन इसके बाद बच्चे को पीहर में ही छोड़ कर ही अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। प्रकाश जब अपनी पत्नी से मिलने पीहर गया तो उसे इस पूरे घटनाक्रम का पता चला। वो अपने बच्चे को लेकर फिर से गमेती बस्ती स्थित अपने घर पर आ गया। बच्चे को प्यार करने के बाद उसने अपने दोस्तों को फोन पर बताया कि बस्ती के ही रहने वाले एक युवक के साथ उसकी पत्नी भाग गई है इससे वो काफी परेशान है। इसके बाद ही प्रकाश ने अपने घर के कमरे में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं परिजनों ने पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
बच्चे को मायके में छोड़ प्रेमी के साथ फरार, सदमे में पति ने दी जान
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















