अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा जिले में अनाथ, विकलाँग एवं जरूरतमंद महिलाओं को उनके उपयोग की सामग्री वितरण करके अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। वैश्विक पटल पर विभिन्न क्षेत्रों में प्रसिद्ध ऐसी ही महिलाओं की उपलब्धियों को सेलिब्रेट करने तथा पिछड़ी महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से देश मे पहली बार अंतररष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 1911 को मनाया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य निचली बस्तियों रहने वाली एवं पिछड़ी महिलाओं को प्रोत्साहित करना था। पूरे देश मे दिनाँक 8 मार्च को महिला दिवस का आयोजन किया गया, परन्तु देश, प्रदेश एवं जिले में आज भी ऐसी जरुरतमंद महिलाएं है जिन्हें महिला दिवस क्या होता है कब होता है इसकी जानकारी नही है, ऐसी जरूरतमंद महिलाओ के साथ एवं उन्हें उनकी जरूरत की सामग्री वितरण करके जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग ने बनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस। संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा “बंटी” ने बताया कि समाजवादी विचारधारा का जन्म ही समाज के निराश्रित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी वह सुख सुविधाएँ पहुंचाने के लिए हुआ है, जिनसे अभी तक वह अछूता रहा है। एक सच्चे सामाजिक कार्यकर्ता का एकमात्र धर्म मानवता व सेवा होता है। इन्ही बातों को आत्मसात करते अपना हर पर्व, हर आयोजन विगत 5 वर्षों जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग जरूरतमंद लोगों के साथ उनको उनकी जरूरत की सामग्री वितरण करके और उनके साथ खुशियां बटाते है हुए बनाती है। राष्ट्र में जिस उद्देश्य को लेकर प्रथम बार महिला दिवस मनाया गया था उसी उद्देश्य को लेकर जन समर्पण सेवा संस्था ने निचली बस्तियों में, पिछड़ी एवं जरूरतमंद महिलाओं के साथ मनाया महिला दिवस। संस्था के प्रकाश कश्यप ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में दिनाँक 8 मार्च 2022 को समय :- सायं 4 बजे महिला अनाथ हॉस्पिटल, कादम्बरी नगर, दुर्ग में निवास कर रही अनाथ महिलाओं के साथ मनाया गया महिला दिवस जिसमें सबसे पहले सभी महिलाओं को फूल भेंट किया गया, ततपश्चात उनकी सबसे जरूरत की सामग्री 4 नग मेडिकल टी टेबल, जिस पर विकलाँग एवं वृद्ध महिलाएं भोजन बैठकर करेंगी उसे सभी महिलाओं को उनके पलँग पर दिया गया, एवं महिलाओं को नये कपडे, भोजन हेतु उपयोगी स्टील के बर्तन जरूरत की सामग्री में साबुन, निरमा, तेल, पेस्ट, ब्रस, फल, मिष्ठान, नमकीन एवं जरूरत की सामग्री वितरण किया गया।
संस्था के संजय सेन ने बताया कि सँध्या 6 बजे वृद्धाआश्रम, दुर्ग में सभी वृद्ध महिलाओ एवं पुरुषों को नये कपडे, फल, मिष्ठान, नमकीन एवं साबुन, निरमा, तेल एवं अन्य जरूरत की सामग्री वितरण की गयी, रात्रि 8 बजे दुर्ग रेल्वे स्टेशन में सभी जरूरतमंद महिलओं भोजन, साबुन, तेल, निरमा, बिस्किट, फल, का वितरण किया जावेगा,
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित शहर की प्रसिद्ध महिला डॉ मानसी गुलाटी ने सभी जरूरतमंद एवं वृद्ध महिलाओं को पुष्प देकर महिला दिवस की बधाई दी एवं चैम्बर ऑफ कॉमर्स की महिला इकाई अध्यक्ष, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर सुश्री पायल जैन नवकार परिसर ने सभी महिलाओं को सदैव स्वस्थ रहने के लिए फल वितरण किया, महिला दिवस के अवसर पर इस आयोजन में विप्र फाउंडेशन दुर्ग महिला इकाई की सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित होकर अपने हाथों से सभी जरूरतमंद महिलाओ को जरूरत की सामग्री वितरण किये। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा “बंटी” नीलू पंडा, निर्मला शर्मा, अन्नू शर्मा, सोनू शर्मा, अन्नू फुलबाज, रमा शर्मा, कविता जोशी, मनोरमा शर्मा, क्षमा शर्मा, सुमन शर्मा, ज्योति शर्मा, अर्चला शर्मा, चंचल शर्मा, सुमन शर्मा, प्रतिभा पुरोहित, रुपल गुप्ता, गौरव बजाज, अर्जित शुक्ला, शिशु शुक्ला, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, संजय सेन, राजेन्द्र ताम्रकार, शुभम सेन, मोहित पुरोहित, अनिरुद्ध उपाध्याय, हरीश ढीमर, दद्दू ढीमर, मृदुल गुप्ता, अख्तर खान, शमीर खान, शब्बीर खान, भागवत पटेल, छोटू, सुजल शर्मा, ईशु खान, एवम अन्य सदस्य उपस्थित थे।
पिछड़ी महिलाओं को प्रोत्साहित करने उनके साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Next Article राज्य सरकार का बजट बहुत सराहनीय : लक्ष्मी साहू
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















