What's Hot

राजिम। छत्तीसगढ़ राज्य का 2022-22 बजट मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी ने विधानसभा में पेश किया जिनका स्वागत जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू ने किया है।उन्होंने इस वर्ष के बजट को किसान,मजदूर और कर्मचारियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री जी ने ग्रामीण विकास के लिए सुराजी गांव के सपनों को साकार करते हुए 600करोड़ का बजट प्रवधान रखा है, जिससे गौठनो को महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में किया जावेगा।विकसित इन औद्योगिक पार्को में इंफ्रास्ट्रक्चर एवं बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होगी। राज्य के कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनकी सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा दिलाने न्यू पेंशन स्कीम के स्थान पर पुरानी पेंशन योजनाओं को बहाल किया है। शिक्षा को विश्वस्तरीय बनाने के लिए स्वामी आत्मानन्द विद्यालयों की लोकप्रियता को देखते हुए हिंदी माध्यम के भी 32 स्वामी आत्मानंद विधायक प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया है।न्याय के दायरे को बढ़ाते हुए बैगा, गुनिया,माझी आदि आदिवासीयो के देवस्थल के हाट पहरया एवं बाजा मोहरिया को राज्य शासन द्वारा राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अनुरूप लाभ मिलेगा। भूमिहीन मजदूरों राजीव गांधी कृषि भूमिहीन न्याय योजना के तहत आर्थिक सहायता को 6000रु.से बढ़ाकर 7000रु प्रति वर्ष किया गया है। मुख्यमंत्री जी का विशेष आभार जिन्होंने पंचायती राज प्रतिनिधियों का विकास निधि योजनाओं को बढ़ाने के साथ ही मानदेय में बढ़ोतरी किया है। मुख्यमंत्री जी ने किसानों के 5 HP तक के कृषि पँम्पो का निशुल्क विधुतीकरण हेतु अनुदान योजना के लिए 2600करोड़ का प्रवधान किया है। छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल जी ने लोककल्याणकारी बजट पेश कर राज्य के सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए दिल जीत लिया है।ऐसा बजट पहली बार देश के इतिहास में पेश किया गया है। श्रीमती लक्ष्मी साहू ने कहा कि गांव, गरीब,किसान, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल ,और नवजवानों के साथ सभी के लिए लाभकारी बजट हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930