छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने छत्तीसगढ़ में सरकारी सेवकों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। संघ ने इसे प्रदेश के कर्मचारियों के हित में ऐतिहासिक फैसला बताया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने बजट भाषण में राज्य में पुरानी पेंशन योजना लागू करने का ऐलान किया है। प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उनकी मांगों को गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए पुरानी पेंशन लागू करने की घोषणा की है।
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी-कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री बालमुकंुद तम्बोली ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री बघेल ने यह निर्णय लेकर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। श्री तंबोली ने कहा है कि लगभग साढ़े 3 लाख सरकारी सेवकों के हित में लिया गया फैसला कर्मचारियों को दूरगामी राहत प्रदान करने वाला कदम है। उन्होंने कहा है कि पेंशन सरकारी सेवकों के लिए बुढ़ापे का सहारा होती है। उन्हें पेंशन मिलने से उनके मन में भविष्य के प्रति सुरक्षा की भावना आ गई है। इस पेंशन योजना में कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के पश्चात एक निश्चित पेंशन राशि प्राप्त होगी। साथ ही आश्रित परिवार को पेंशन का लाभ मिलेगा। इस घोषणा से कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिजनों में भी खुशहाली का माहौल है। इससे सरकारी कर्मचारी पहले से अधिक उत्साह और समर्पण भाव से कार्य करेंगे और छत्तीसगढ़ के विकास में सहभागी बनेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930