सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल के साथ ही फ्रॉड के मामले भी बढऩे लगे है. ऐसा ही एक मामला नोएडा के सेक्टर 41 से सामने आया जहां एक युवक के लिए फेसबुक पर महिला से दोस्ती करनी महंगा पड़ गई. दरअसल कुछ महीने पहले युवक को फेसबुक पर एक अनजान महिला की रिक्वेस्ट आई. युवक ने रिक्वेस्ट एक्सेप्ट की और महिला ने उससे बातचीत शुरु कर दी. इसके बाद दोनो में दोस्ती हो गई और फिर धीरे धीरे वो दोस्ती गहरी हो गई. फिर महिला ने युवक की असहज अवस्था में वीडियो कॉल रिकॉर्ड करके उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. नोएडा सेक्टर 41 निवासी युवक की पहले महिला से फ्रेंडशिप हुई और फिर दोनो वीडियो कॉलिंग पर घंटो बातें करने लगे. इसके बाद महिला ने युवक का अश्लील वीडियो बनाया और अब वह युवक से अश्लील वीडियो के नाम पर पैसे मांग रही है. इतना ही नहीं महिला ने युवक को धमकी भी दी अगर उसने जल्द पैसे नहीं दिए तो वह उस वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी. उसने धमकाया कि वह रिश्तेदारों के पास भी वीडियो भेज देगी. इस मामले में सेक्टर 39 के थाना प्रभारी ने बताया की युवक उत्तराखंड का रहने वाला है और नोएडा के सेक्टर 41 में रहता है. पुलिस के मुताबिक यह मामला फ्रॉड का है इसलिए इसकी तेजी से जांच की जा रही है जिससे यह पता लगाया जा सके कि महिला ने कितने और लोगों को अपना शिकार बनाया है.
पहले हुई दोस्ती, फिर वीडियो कॉलिंग पर लंबी बात, उसके बाद महिला ने खेल दिया यह खेल…
Previous Articleपुरानी पेंशन योजना की बहाली ऐतिहासिक फैसला
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















