राजिम। महिला दिवस के उपलक्ष्य में छुरा विकास खंड के ग्राम पंचायत कनसिंघी और ग्राम पंचायत कोसमबुड़ा, मितानीन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एवं महिला कमांडो महिलाओं का सम्मान किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजिम विधायक अमितेश शुक्ल एवं अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू थे। इस अवसर पर विधायक अमितेश शुक्ला ने कहा कि सम्मान उनके कार्यो के आधार पर किया गया वह अपने कार्यो के द्वारा समाज को आगे ले जाने का हर संभव प्रयास कर रही है और उनके इन प्रयासों से ही समाज आज उन्नति और प्रगति कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी साहू ने कहा यह बात आज बिल्कुल सत्य साबित होती है कि महिलाएं अब किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नही है। और समाज को आगे ले जाने में उनका पूरा योगदान है। आज महिला दिवस के अवसर पर समाज की सेवा में लगी महिलाओं का सम्मान कर मुझे बेहद खुशी महसूस हुई और मैंने सम्मानित महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ते हुये देखा है। महिला शिक्षा पर जोर देते श्रीमती साहू ने कहा कि एक शिक्षित महिला दो परिवारों को शिक्षित करती हैं और अपने बच्चों को सही तरीके से शिक्षित और संस्कार प्रदान करती हैं। आज शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी पहले से बढ़ी है। इस अवसर पर सरपंच, पंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन औऱ महिला कमांडो के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















