विधानसभा में मंगलवार को एक निर्दलीय विधायक की अजीबो गरीब बात पर हंगामा मच गया। सदन में विधायक ने कह दिया कि वो नेहरू-गांधी परिवार की गुलामी करते रहेंगे। उनकी इस बात पर भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा में उन्हें घेरा। इतना ही नहीं नेता प्रतिपक्ष ने तो विधायक के बयान को सदन की कार्यवाही से हटाने तक की मांग कर दी। दरअसल यह पूरा वाकया उस वक्त हुआ जब राजस्थान विधानसभा के अंदर हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय संशोधन पर चर्चा हो रही थी। उस वक्त सदन में मौजूद निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने कह दिया कि भाजपा के नेता हम पर आरोप लगाते हैं कि हम गांधी नेहरू परिवार के गुलाम हैं तो इस पर मैं कहना चाहता हूं कि हां मैं गुलाम हूं और हमेशा गुलाम रहूंगा। विधायक के इस बयान के बाद नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने स्पीकर से इस बयान को सदन की कार्यवाही से हटाने की मांग कर दी। विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि जब तक आखिरी सांस है तब तक नेहरू-गांधी परिवार की गुलामी करता रहूंगा, क्योंकि गांधी-नेहरू का देश की आजादी में बड़ा योगदान है। उनके बयान के बाद सदन में मौजूद विपक्ष के नेता हंगामा करने लगे। उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा, ‘मेरे गुलाम मित्र संयम लोढ़ा का बयान सुनकर मेरी आंखों में आंसू आ गए हैं….मेरे पैर कांपने लगे हैं, मैं बोल नहीं पा रहा हूं, इनका बयान सदन की कार्यवाही से हटाया जाए वरना पूरा राजस्थान इन्हें गुलाम कहेगा।’

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31