नेशनल हाईवे से दंपत्ति को अगवा कर पति के सामने ही पत्नी से गैंगरेप करने की खौफनाक वारदात सामने आई है. बदमाशों ने दंपत्ति को हाईवे से अगवा किया और फिर पति का हाईवे के किनारे ही बंधक बनाकर उसके सामने पत्नी से गैंगरेप किया. वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. ये घटना मुजफ्फरनगर जनपद के थाना नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 58 की है. जहां चांदपुर निवासी एक युवक अपनी पत्नी के साथ बुधवार ससुराल गढ़ी गांव आया था. दंपत्ति अपनी दो साल की बच्ची को घर छोड़कर आया था. देर शाम जब दोनों घर लौट रहे थे तो उन्हें कोई सवारी नहीं मिल पाई जिसके बाद वो पैदल ही गांव की ओर चल दिए. इस बीच मखियाली गांव से पहले उन्हें अज्ञात बदमाशों ने अगवा कर लिया. बदमाशों ने पति के हाथ पांव बांध दिए और फिर महिला से बारी-बारी गैंगरेप किया. पीडि़ता ने किसी तरह अपने पति के हाथ-पैर खोले. इस बीच किसी तरह दंपत्ति ने इनमें से एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दे दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पीडि़त दंपत्ति को घर लेकर गई. महिला की तहरीर पर पुलिस ने गैंगरेप का मुकदमा दर्ज सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. ये सभी बदमाश पास के मक्खी आली और पचेंडा गांव के हैं. इस पूरे मामले में एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि नई मंडी थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी. पीडि़ता ने रात को 3 बजे पुलिस में तहरीर दी थी जिस पर कार्रवाई करते हुए सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीडि़ता का आरोप है कि 4-5 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया है. पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कह रही है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31