जम्मू। पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों ने पंजाब में क्रिकेट के एक कथित सट्टेबाज के मकान और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। सट्टेबाज के खिलाफ जम्मू में दर्ज एक मामले की छानबीन के तहत यह कार्रवाई की गयी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पंजाब के मुकेरियां का निवासी जतिन उर्फ राजा सट्टेबाजी के काम में लिप्त था और वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है। उन्होंने बताया कि अपराध शाखा की एक टीम ने मुकेरियां में आईपीएल के कुख्यात सट्टेबाज के मकान और उसके अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। हालांकि, छापे के दौरान वह नहीं मिला और उसकी तलाश की जा रही है । प्रवक्ता ने बताया कि इस साल की शुरुआत में अपराध शाखा द्वारा दर्ज मामले में उसकी तलाश की जा रही है। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30