वाशिंगटन। अमरीकी (यूएस) दवा कंपनी मोडेरना इंक, नेशनल इंस्टिट्यूट्स ऑफ हेल्थ और कोरोना एक्सपर्ट डॉक्टर एंथनी फाउची की टीम द्वारा विकसित की जा रही कोरोना वायरस वैक्सीन अपने पहले टेस्ट में पास हो गई है। फफाउची ने बताया कि पहले टेस्ट में कोविड-19 वैक्सीन से लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली को वैसा ही फायदा पहुंचा है, जैसी उम्मीद हम लोगों ने की थी। फाउची ने कहा कि ये बेहद अच्छी खबर है और अब स्पष्ट कहा जा सकता है कि जल्द ही लोगों के पास एक वैक्सीन होगी। फाठची ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा कि आप इसे कितना भी काट-छांट करके देखो तो ये एक अच्छी खबर है। उन्होंने आएं बताया कि इस वैक्सीन का मुश्किल पड़ाव 27 जुलाई से शुरू होगा और करीब तीस हजार लोगों पर इसका परीक्षण किया जाएगा। इस टेस्ट के बाद ये साफ हो जाएगा कि ये वैक्सीन वाकई में कोविड-19 से मानव शरीर को बचा सकती है। इससे पहले स्सिर्च टीम ने 45 स्वयं सेवकों पर किए गए टेस्ट के नतीजे मंगलवार को जारी किए। रिपोर्ट के मुताबिक इन वॉलंटियर्स के शरीर में न्यूट्रालाइजिंग एंटी बॉडी विकसित हुई हैं। ये एंटी बॉडी इंफेक्शन को रोकने के लिए अहम होते हैं और कोरोना जैसे वायरस से लडऩे में सक्षम माने जाते हैं। रिसर्च टीम ने न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में लिखा है कि वैक्सीन लेने वाले वॉलंटियर के रक्त में उतने ही एंटीबॉडी मिले हैं जितने कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों के शरीर में मिलते हैं। वॉशिंगटन स्सिर्च इंस्टिट्यूट से जुड़ीं डॉ. लीसा जैकसन ने बताया कि परीक्षण में आगे बढऩे और ये पता करने के लिए कि क्या ये वैक्सीन वाकई में इंफेक्शन से बचा सकती है, ये बेहद अहम पड़ाव था। हम ये गारंटी नहीं दे सकते कि वैक्सीन कब मिलेगी लेकिन इस साल के अंत तक ट्रायल पूरे हो जाएंगे और सब ठीक रहा तो दुनिया के पास एक वैक्सीन होगी। इस वैक्सीन के दो टीके दिए जाएंगे जिनके बीच एक महीने का फासला होगा। इस वैक्सीन का कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं है। हालांकि शोध में शामिल आधे से ज्यादा लोगों ने फ्लू जैसा रिएक्शन दर्ज किया। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930