जगदलपुर। बस्तर संभागायुक्त कार्यालय में भृत्य के 03 पदों के लिए 30 मार्च 2022 को चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची प्रकाशित कर दिया गया है। विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड से प्राप्त वरीयता सूची के आधार पर अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन छानबीन समिति द्वारा किया गया। अंतिम वरीयता सूची के आधार पर चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची तैयार किया गया है।
चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश जारी कर 18 अप्रैल 2022 अपरान्ह तक कार्यभार ग्रहण करने के लिए निर्देशित किया गया है। चयनित अभ्यर्थी मेें श्री हेमन्त कुमार पिछड़ा वर्ग, श्री विनय मण्डावी अनुसूचित जनजाति तथा सुश्री ईश्वरी कवाची अनारक्षित (महिला) वर्ग से चयन किया गया है। चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची आयुक्त कार्यालय के सूचना पटल एवं बस्तर जिला के वेबसाईट https://bastar.gov.in पर पर प्रकाशित किया गया है।
Previous Articleराज्य शासन द्वारा सामाजिक अंकेक्षण इकाई के संचालक की नियुक्ति
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















