जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 51 है, इनका ईलाज जारी है। इनमे 44 दिव्यांग आइसोलोशन सेंटर में रखें गये है और 7 पाजिटीव मरीजों का उपचार एम्स रायपुर में किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बंजारे ने बताया कि अब तक रैपिड आरडी कीट से कुल 4,606 व्यक्तियों की कोविड-19 सैंपल जांच की गई। जिसमें अब तक 06 पॉजिटिव, 4600 निगेटीव पाए गए। रैपिड एंटीजन डिटेक्शन किट से कुल 281 व्यक्तियों की सैंपल जांच की जांच की गयी। इस जांच में अब तक कोरोना के 2 पॉजीटिव, 279 निगेटिव मिले हैं। जिले में कोविड केयर सेंटर दिव्यांग छात्रावास हेतु 100 बेड कोविड-19 हास्पिटल, आइसोलेशन सेंटर आकांक्षा आवासीय परिसर में 100 बेड, एक्सक्लूसिव कोविड-19 ट्रीटमेंट सेंटर 80 बिस्तर एवं क्वारंटीन सेंटर हेतु 34 बिस्तर बनाया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बंजारे ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम हसौद में 12 जुलाई को 17, 15 जुलाई को 06 तथा ग्राम हरिनाचाकर में 13 जुलाई को 01 धनात्मक रोगी पाया गया। आज दिनांक तक कंटेंनमेंट जोन से 245 सेम्पल लिया गया, जिसमें 142 नेगेटिव और 77 के परिणाम अप्राप्त है। जिले के सभी निवासियों से अपील की गई है कि यदि किसी को सर्दी, खांसी, बुखार एवं सांस लेने में तकलीफ हो तो, तुरंत नजदीकी शासकीय नजी चिकित्सालय में अपनी जांच कराएं। कोरोना की निशुल्क जांच के लिए भी सहयोग करें। जिले में यदि ऐसे किसी संदिग्ध प्रवासी की जानकारी प्राप्त होती है तो टोल फ्री नंबर -104 पर एवं अंतर विभागीय समन्वय हेतु दोनों नंबर 88392- 21717 और 07817-222123 एवं जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना दे सकते हैं। शासन द्वारा कि दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए कोरोना संक्रमण के विरुद्ध लड़ाई में प्रशासन का सहयोग करें और अफवाहों से दूर रहें। जांजगीर जिले में अन्य राज्य से आज तक कुल 1,02,868 प्रवासी श्रमिक आए हैं। जिसमें से वर्तमान 4,677 प्रवासी श्रमिकों को क्वारंटीन सेंटर में है एवं आज 16 जुलाई तक कुल डिस्चार्ज किए गए श्रमिकों की संख्या 98,191 है। क्वारंटीन सेंटर के अतिरिक्त 10,081 व्यक्ति स्वयं के साधन एवं अन्य साधनों से जिले में आए हैं। जिन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है एवं सतत निगरानी की जा रही है। जांजगीर-चांपा जिले में कुल 761 कवारंटीन सेंटर में श्रमिक रुके हैं। इन सभी को क्वारेंटीन सेंटरों में सैंपलिंग की जांच की जा चुकी है। जिसमें से कुल 9,740 व्यक्तियों का सैंपल संग्रहण कर आरटीपीसीआर एवं आरडी कीट से जांच किया गया है। जिले में कुल 8,411 व्यक्तियों का सैंपल संग्रहण कर आरटीपीसीआर से जांच हेतु भेजा गया है। जिसमें अब तक 303 पॉजिटिव, 7,758 नेगेटिव और 159 के परिणाम अप्राप्त है। जिले में ट्रु नॉट मशीन से कुल 106 व्यक्तियों का सैंपल जांच किया गया जिसमें सभी निगेटीव है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30