• अक्सर कुछ लोग गुनगुनाते रहते हैं, फिर चाहे वह काम कर रहे हो या टहल रहे हो। कोई पुरानी यादों को याद करते हुए गुनगुनाते हैं तो कोई गुन गुनाकर खुश होते हैं। जिससे काम में मन भी लगा रहता है कई लोग काम करने के दौरान भी गुनगुनाते रहते हैं। जिसे हमिंग मेडिटेशन कहते हैं। इससे मन और दिमाग को काफी आराम मिलता है, तनावयुक्त महसूस करते हैं। इसे हमिंग मेडिटेशन कहा जाता है। दरअसल, जब आप गुनगुनाते हैं तो दिमाग की कोशिकाएं कंपन करने लगती हैं। इससे पूरा मस्तिष्क तनाव मुक्त महसूस करता है। इससे मस्तिष्क में भी रासायनिक परिवर्तन होते हैं, जिससे शरीर में ऊर्जा संचित होती है। गुनगुनाने से थकावट महसूस नहीं होती है दिमाग एकदम शांत रहता है।

हमिंग मेडिटेशन के फायदे –

– तनाव कम होता है। मन शांत रहता है।
– बीमारियों का खतरा कम होता है, इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत होता है।
– एकाग्रता बढ़ती है और स्मरण शक्ति भी अच्छी होती है।
– शरीर में तनाव के हार्मोन कम होते हैं।
– क्रिएटिविटी बढ़ती और स्वास्थ्य अच्‍छा रहता है।
– बेहतर नींद आती है और बेचैनी कम होती है।

हमिंग मेडिटेशन कैसे करें –

– शांत जगह पर रीढ़ और गर्दन को सीधा करके आराम से बैठें।
– आंखें बंद करके गहरी धीमी सांसे लें।
– अपने होठों को बंद करें। गहरी सांस अंदर लें और धीरे-धीरे गुनगुनाते हुए अपनी नाक से धीरे-धीरे सांस छोड़े। अंत तक गुनगुनाते रहें।
– एक बार होने पर दूसरी बार फिर से करें। ऐसे ही गहरी सांस लें और गुनगुनाते हुए सांस को छोड़ना जारी रखें।
– इसमें समय की कोई बाध्यता नहीं है। कितनी भी देर इसे कर सकते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930