तेज गर्मी से पशुओं के बचाव व उनके देखभाल की दी सलाह

महासमुंद। जलवायु परिवर्तन एवं वैश्विक तापमान में औसत रूप से हुई वृद्धि के कारण पिछले कुछ वर्षाे से छत्तीसगढ़ राज्य के साथ महासमुंद जिले के कुछ हिस्सों में अप्रैल माह से ही तापमान बढ़ने लगा है। उन्होंने लोगों को गर्मी से पीड़ित बच्चों, वृद्धजनों व गर्भवती महिलाओं का रखें विशेष ख्याल रखने की सलाह दी है।
कलेक्टर श्री निलेश कुमार क्षीरसागर ने जिले के सभी जिला अधिकारियों को राज्य शासन स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशन अनुसार तेज धूप व लू से जनजीवन को बचाने हेतु सभी जरूरी कार्रवाई के निर्देश जारी किए है। उन्होंने पशुपालकों, कृषकों को भीषण गर्मी से पशुओं के बचाव और उनकी देखभाल के लिए समसामयिक सलाह देते हुए कहा कि इस समय सूरज की तेज गर्मी के कारण गर्म हवायें चल रही है। आने वाले दिन में और तेज होंगी। तापमान भी बढ़ रहा है। ऐसे में पशुओं को लू लगने एवं उनके बीमार होने की संभावना बनी रहती है।        
जिला अधिकारियों ने त्वरित अमल करना शुरू कर दिया है। जिले के सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। वहीं गर्मी को देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने भी सभी आंगनबाड़ी के संचालन के समय में बदलाव किया गया है। आंगनबाड़ी केन्द्रों को समय सवेरे 7.ः00 बजे से 11ः00 बजे तक कर दिया है। पहले यह समय प्रातः 9ः30 बजे से अपरान्ह 3.30 बजे तक था।
कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने विकासखंड मुख्यालय पर कन्ट्रोल रूम स्थापित करने को कहा है। इसके लिए विकासखण्डवार नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को अत्यधिक प्रभावित वाले स्थानों पर मोबाईल चिकित्सा दल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गर्मी से पीड़ित बच्चों, वृद्धजनों, गर्भवती महिलाओं तथा गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों का विशेष ख्याल रखने तथा अस्पतालों में आईसोलेशन वार्ड की भी व्यवस्था करने कहा गया है।
उन्होनंे सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों पर पेयजल एवं जीवन रक्षक घोल (ओआरएस) की समुचित व्यवस्था के निर्देश जारी किए है। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर अस्थायी प्याऊ घरों की व्यवस्था करने के साथ ऐसे स्थानों पर लू से बचाव सूचना प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने खराब हैण्डपम्पों की मरम्मत कराने को कहा। उन्होंने लोगों को लू से बचाव करने और उन्हें विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार के जरिए जागरूक करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पशु-पक्षियों के लिए भी पानी उपलब्ध कराने हेतु समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031