बचेली से लेकर वाड्रफनगर एवं चिल्फी से दावभोग तक समाज की सक्रीयता सशक्त संगठन का परिचायक है, एकता के बल बदलाव संभव – रमेश यदु

राजपुर /बलरामपुर। रचनात्मक भूमिका के साथ सामाजिक परिवर्तन में योगदान देने से ही समाज में परिवर्तन आ सकता है यादव समाज खंड खंड में होने के बावजूद भी संगठित है । आज इसी का परिणाम है राजपुर के इस धरती पर इतनी बड़ी यादव सभा मैंने पहली बार देखी है विशाल रैली और आम सभा इस बात का घोतक है जब समाज में परिवर्तन की लहर दौड़ गई है अब इसे कोई नहीं रोक सकता यह निश्चय ही संगठन के पदाधिकारियों एवं समाज के वरिष्ठ जनों के कठिन परिश्रम का ही परिणाम है। उक्त बातें सर्व यादव समाज तहसील राजपुर द्वारा आयोजित यादव भवन के शिलान्यास अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त करते हुए सामरी के यशस्वी विधायक एवं संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि आज राजपुर क्षेत्र में 20 डिसमिल जमीन एवं ₹1000000 का भवन उपलब्धता हुई है भविष्य में और भी आवश्यकता के अनुसार आपकी मांगो पर गंभीरता से चर्चा करूंगा साथ ही भवन स्थल में एक बोर खुदवाने की घोषणा की ।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सीमा बचेली से लेकर वाड्रफनगर तथा चिल्फी से लेकर देवभोग तक सर्व यादव समाज के संगठन आज दिखने लगी है एक समय था जब हमारे पास संगठन नाम की चीज नहीं थी लेकिन आज पूरे प्रदेश के लोग एक दूसरे को जानने लगे पहचानने लगे राजनीतिक क्षेत्र में प्रशासनिक क्षेत्र में हमारे लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने लगे तथा संस्कृति के क्षेत्र में भी हम पीछे नहीं है। श्री यादव ने कहा कि आने वाले दिसंबर माह में एक विशाल सभा का आयोजन अंबिकापुर के इस धरती पर किया जाएगा जो कि संभाग स्तर पर होगा और उसमें लगभग 50,000 से भी अधिक संख्या उतारने का प्रयास हमारे सर सारे पदाधिकारी करेंगे अब समय आ गया है किस सरगुजा के 5 विधानसभा के 1 विधानसभा में यादव समाज को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना चाहिए तीन लाख की जनसंख्या वाली सरगुजा संभाग आज वोट देते आई है अब अपने अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे इसके लिए सभी जिला अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष अभी से तैयारी शुरू कर दें। श्री यदु जी ने द्वापर से लेकर अब तक की कुछ कहानी और बताएं जो समाज के लिए बहुत ही विचार पूर्ण रहा लोगों ने करतल ध्वनि से उनकी बातों का स्वागत किया राजनीतिक उपेक्षा की बात को बड़े विस्तार से रखा लोगों ने उनकी बातों को परी गंभीरता से सुनते हुए संघर्ष का शंखनाद करने की बात कही तथा गड़बो छत्तीसगढ़ के स्थान पर बदल वो छत्तीसगढ़ का नारा बुलंद किया। इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष देवनारायण यादव ने संभाग में अब तक संगठन के कार्यों के बारे में विस्तार से अपनी बात रखी और उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देशित किया कि हम किसी भी कीमत में जुलाई-अगस्त तक ग्राम स्तर पर अपनी गठन को पूरा कर ले और आने वाले समय में सरगुजा के इस धरा पर संगठन की ताकत को हमें बढ़ाना पड़ेगा। उन्होंने अब तक के कार्यों की समीक्षा करते हुए अपनी बात रखी गौ सेवा आयोग के सदस्य अटल बिहारी यादव जी ने कहा की संगठन की ताकत के कारण ही आज मैं आयोग में सदस्य बन पाया हमें अब समय रहते संगठन को मजबूत करने के लिए एक होना चाहिए सारे वर्ग भेद को मिटा कर सामाजिक दूरियों को बुलाकर सर्व यादव समाज के बैनर को मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए और हम इसके लिए सदैव संघर्ष ही रहेंगे ।गणेश यादव मंत्री प्रतिनिधि ने कहा कि संघर्ष हमारा जीवन है संघर्ष हमें करना है और बिना संघर्ष के हमें कुछ नहीं मिले आज जो भी मिला है वह संघर्ष के बदौलत मिला है आने वाला समय में हमें लगातार संघर्ष करना होगा नागेश्वर यादव ने कहा एकता धीरे-धीरे बढ़ रही है और एकता में ही अखंडता समाहित है आज यादव समाज जिस हिसाब से इस सरगुजा संभाग में निवास करती है उस हिसाब से हमें प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है आज हमें आगे आकर काम करना चाहिए। हीरालाल यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष संभागीय अध्यक्ष के नेतृत्व में सरगुजा संभाग आज संगठनात्मक दृष्टि से बहुत मजबूत है कुछ लोग हमें तोड़ने में लगे हुए हैं लेकिन दुनिया की ऐसी ताकत नहीं है जो इस संगठन को तोड़ने में सफलता हासिल हो सके हम आज से नहीं बल्कि 95 96 से लगातार देख रहे हैं एक समय था जब हमारे साथ कोई बैठता नहीं था आज हजारों की संख्या में लोग जुट रहे हैं अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं समाज मैं जागृति आई है सूरजपुर जिला के अध्यक्ष रमाशंकर यादव ने कहा कि यादव समाज बहुत ही संघर्षशील के साथ एक ताकतवर समाज है और स्वाभिमानी समाज है हम स्वाभिमान के लिए जिंदा हैं और स्वाभिमान के लिए मरेंगे समाज की मूल धारा सर्व यादव समाज से जुड़कर अगर हम काम करेंगे तो छत्तीसगढ़ के 32 लाख यादवों की का ताकत और बल हमें भी प्राप्त होगा और हम पूरे प्रदेश में अपने समाज के अस्तित्व को स्थापित करने में सफल होंगे। जशपुर जिला के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्र देव यादव ने कहा जसपुर जिला में यादव समाज संगठित है बगीचा का कांसाबेल का सम्मेलन इस बात का प्रतीक है कि हम आने वाले समय में सरगुजा संभाग के साथ जोड़कर अपनी ताकत को और मजबूत करेंगे सभा को संबोधित करने वालों में प्रमुख रूप से डी पी यादव हरिहर यादव परमेश्वर यादव सहित सामाजिक प्रमुखों ने संबोधित किया । इसके पूर्व राजपुर क्षेत्र के हजारों की संख्या में उपस्थित युवा कार्यकर्ताओं ने हीरोतिमा से डीजे के साथ लगभग 2 किलोमीटर की बाइक रैली भरी दुपहरी में निकालकर स्वागत करते हुए नवनिर्मित भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया गया जिसके पूर्व भगवान श्री राधा कृष्ण के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अतिथियों द्वारा किया गया स्वागत भाषण बलरामपुर जिला के जिला अध्यक्ष हरि यादव ने दी तथा उन्होंने अपने स्वागत भाषण में समाज की गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध कराई तत्पश्चात वहां के युवा युवा कार्यकर्ताओं ने साल श्रीफल एवं पुष्प माला से स्वागत किया जिसमें प्रमुख रुप से संजय यादव, अखिलेश यादव, हैवन यादव ,राजधन यादव ,परमेश्वर यादव, राम बिहारी यादव, मुरारी यादव राजेश यादव, सुरेंद्र यादव राम मूरत यादव ,सीताराम यादव विनोद यादव ,पुरुषोत्तम यादव, शिवशरण यादव ,अनिल यादव, रामकुमार यादव, गंगा यादव, श्याम सुंदर यादव ,बृजेश यादव, श्याम मुरारी यादव, विजय यादव, बबलू यादव, सामरी अध्यक्ष विनोद यादव बृजेश यादव सहित भारी संख्या में समाज प्रमुखो ने स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष राजेश यादव एवं संगठन मंत्री शिवनाथ यादव ने किया , क्षेत्र के लोगों उक्त कार्यक्रम की काफी सराहना की जा रही है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930