जशपुरनगर। कलेक्टर महादेव कावरे ने जिले में कोरोना महामारी के संक्रमण से आम नागरिकों के बचाव के लिए पूर्व में जारी आदेशों को यथावत रखते हुए दिनांक 18 एवं 19 जुलाई 2020 को जशपुर जिले के संपूर्ण सीमा क्षेत्र में लॉकडाउन किया जाता है। इस दौरान जशपुर जिले में उक्त दिवस को केवल शासकीय प्रतिष्ठान कार्यालय निर्धारित समयावधि में संचालित होंगे। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान अस्पताल, मेडिकल दुकानें, पेट्रोल पंप, दुग्ध डेयरी एवं गैस एजेंसियों खुल सकेंगी। कलेक्टर श्री कावरे ने आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए है।
Related Posts
Add A Comment


















