इस साल का पहला सूर्य ग्रहण वैशाख अमावस्या के दिन लग रहा है। ज्योतिष और धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण को एक अशुभ समयावधि के रूप में देखा जाता है। मान्यता है कि ग्रहण के दौरान सूर्य राहु ग्रह से पीडि़त हो जाते हैं। साल का पहला का सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की आधी रात के बाद लगेगा और यह 1 मई को सुबह तड़के खत्म होगा। साल का पहला ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा जो मेष राशि में लगेगा। सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से लेकर 1 मई सुबह 4 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। 30 अप्रैल को शनिवार का दिन पड़ रहा है। बता दें कि 30 अप्रैल को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। आंशिक होने के कारण भारत में सूर्य ग्रहण का प्रभाव भी नहीं पड़ेगा। यह ग्रहण अटलांटिक, अंटार्कटिका, दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से और प्रशांत महासागर में ही देखने को मिलेगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031