
रायपुर। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से दूरभाष पर चर्चा की। इस दौरान श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली लगभग 23 यात्री रेलगाड़ी के परिचालन को निरस्त करने से राज्य के यात्रियों को हो रही परेशानी से अवगत कराया। रेलमंत्री से इन सभी निरस्त रेलगाडिय़ों का परिचालन जनहित को ध्यान में रखते हुए पुन: प्रारंभ करने का आग्रह किया।


















