खाने पीने के शौकीन लोग कई बार तो अपनी पसंदीदा चीजें खाने के लिए दूसरे शहर में भी चले जाते हैं। लेकिन अगर उनको पता चले कि उनके प्रिय व्यंजन को कितने खराब तरीके से बनाया जा रहा है तो यह काफी दुखदाई होगा। एक ऐसा ही हैरान कर देने वाले मामला सऊदी अरब से सामने आया है जहां अधिकारियों ने एक ऐसे रेस्त्रां पर छापा मार कर उसे सील कर दिया जहां करीब तीस साल से टॉयलेट में समोसे बन रहे थे। इसका खुलासा हुआ तो सबके होश उड़ गए। दरअसल, यह घटना सऊदी अरब के जेद्दा शहर की है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अधिकारियों को सूचना मिली थी कि इस रेस्त्रां के टॉयलेट में नाश्ता और भोजन तैयार किया जा रहा है। इसके बाद अधिकारियों ने वहां छापा मारा, अधिकारियों ने देखा कि रेस्त्रां ने ऐसे मांस और पनीर का इस्तेमाल किया जो दो साल पहले का था। इतना देखते है अधिकारी हैरान रह गए। इतना ही नहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा करीब तीस साल से हो रहा था और यहां के कर्मचारियों के पास कोई स्वास्थ्य कार्ड भी नहीं था। वे साफ तौर पर यहां के कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। अधिकारियों ने फिलहाल इस रेस्त्रां को बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस रेस्त्रां में कई प्रकार के अन्य स्नैक्स बनाए जा रहे थे और इनमें से कुछ को बनाने के लिए टॉयलेट और उसके आसपास का गंदा स्थान उपयोग में लाया जा रहा था। कई रिपोर्ट्स में इस बात का भी जिक्र है कि यह पहली बार नहीं है जब सऊदी अरब में एक रेस्तरां को गंदगी रखने के लिए बंद किया गया है। जनवरी में जेद्दा में ही एक प्रसिद्ध रेस्त्रां को भी बंद कर दिया गया था। तब वहां एक चूहे को इधर-उधर भटकते हुए और एक काउंटर पर उसे मीट खाते हुए देखा गया था। इसके अलावा भी कई मामले सामने आ चुके हैं।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031