देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है। इसी कड़ी में अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि होती जा रही है, जिससे लोगों को बहुत मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। कई राज्यों में तो पारा 46 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। अगर राष्ट्रीय राजधानी की बात करे तो यहां लगातार दूसरे दिन भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इसी के मद्देनजर मौसम विभाग ने आज के लिए पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वही उत्तर प्रदेश के बांदा में शुक्रवार को रिकॉर्ड उच्च तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो महीने का सबसे अधिक तापमान है। इसके अलावा प्रयागराज दूसरा सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के बांदा और प्रयागराज के अलावा फुरसतगंज (45.4), लखनऊ (45.1) और वाराणसी (45.0) में पारा 45 से ऊपर रहा। जबकि राजस्थान के गंगानगर और महाराष्ट्र के चंद्रपुर में पारा 46 के पार और कल 46.4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया है। जबकि राजस्थान के गंगानगर और महाराष्ट्र के चंद्रपुर में पारा 46 के पार और कल 46.4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के नागपुर केंद्र के अनुसार, अकोला चंद्रपुर के बाद महाराष्ट्र का दूसरा सबसे गर्म जिला था जहां अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके बाद वर्धा (45.5 डिग्री सेल्सियस), नागपुर (45.2), यवतमाल (45.2) और अमरावती (45) का स्थान रहा। महाराष्ट्र में शनिवार के लिए नागपुर, वर्धा, चंद्रपुर, यवतमाल और अकोला जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31