नवा रायपुर अटल नगर। नवा रायपुर अटल नगर में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय स्थापना करने की मांग छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने की है। इस संबंध में संघ द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक पत्र भी प्रेषित किया गया है। संघ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपुत ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की स्थापना भी शासन की लोककल्याणकारी सोच का सुखद परिणाम है। मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में आगे कहा गया है कि आपकी दूरदर्शिता के परिणामस्वरूप राज्य के प्रत्येक जिला तहसील एवं विकासखंड सहित अब तक कुल 172 अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ कर सफलतापूर्वक संचालित हो रहे है। किंतु नवा रायपुर अटल नगर में एक भी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का नहीं खुलना अत्यंत निराशाजनक है। नवा रायपुर अटल नगर में राज्य मंत्रालय, संचालनालय एवं शासन के समस्त राज्य स्तरीय कार्यालय के साथ ही केन्द्रीय कार्यालय, बैंक मुख्यालय, एवं अन्य अति महत्वपूर्ण कार्यालय स्थापित होकर कार्य कर रहे हैं, जिनमें कार्यरत हजारों कर्मचारी अधिकारी के अलावा विभिन्न स्थानों के अन्य व्यवसायी उद्यमी भी निवासरत होकर सेवाएं दे रहे हैं, जिससे नवा रायपुर अटल नगर को राज्य के राज्य की हृदस्थल की उपमा कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। अतएव छग मंत्रालयीन कर्मचारी संघ अपने समस्त अधिकारी-कर्मचारियों एवं आमजनता की मांग के अनुरूप अनुरोध करता है कि नवा रायपुर अटल नगर अंतर्गत संचालित हिन्दी मीडियम स्कूलों को यथावत रखते हुए नवीन स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की स्वीकृति प्रदान करने का कष्ट करेंगे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31