शामली। तीन फीट दो इंच के 26 वर्षीय अजीम मंसूरी का नाम तो आप सब ने सुना ही होगा। ये वही, अजीम मंसूरी है जो साल 2021 में सीएम योगी से अपनी शादी की गुहार लगाकर चर्चाओं में आए थे। हालांकि, अजीम मंसूरी का हापुड़ जिले की रहने वाली बुशरा से रिश्ता तय हुआ और सगाई भी हो गई थी। लेकिन सगाई तय होने के बाद भी अंजीम का अभी तक निकाह नहीं हुआ। अजीम ने अब सीएम योगी से शादी की गुहार लगाई है। अजीम मंसूरी शामली जिले के जोड़वा कुआं इलाके के रहने वाला है। 10 मार्च 2021 को अजीम अपनी शादी करवाने की फरियाद लेकर कैरान कोतवाली पहुंचे थे। तीन फीट दो इंच के अजीम मंसूरी की फरियाद सुनकर कैराना पुलिस भी हैरान हो गई थीं। दरअसल, अजीम मंसूरी ने कैराना पुलिस से खुद की शादी कराने और दुल्हन खोजने की गुहार लगाई थी। अजीम ने बाकायदा पढ़ी लिखी लड़की ढूंढकर उसकी शादी कराने का आग्रह पुलिस से किया। अजीम की परेशानी को देखकर पुलिस ने भी उसकी शादी कराने का आश्वासन दे दिया था। आपको बता दें कि अजीम 6 भाई-बहनों में तीसरे नंबर का है। अजीम अपनी हाइट को लेकर काफी परेशान है। अजीम ने बताया कि कई बार उसके लिए रिश्ते आए, लेकिन हाइट कम होने की वजह से उसका रिश्ता टूट जाता है। अजीम बताते हैं कि वह बेहद गरीब है लेकिन परिवार का पेट पाल सकता है। लड़की कैसी भी हो चलेगी, लेकिन पढ़ी-लिखी जरूर होनी चाहिए। बुधवार 11 मई को अजीम मंसूरी एक बार फिर मीडिया के पास पहुंचे और अपना दर्द बयां किया। अजीम मंसूरी ने कहा कि लड़की पक्ष तो उसकी शादी कराने के लिए तैयार है, लेकिन उसके मां-बाप शादी कराने को तैयार नहीं हैं। यदि जल्द ही उसकी शादी नहीं कराई गई तो वह लखनऊ जाकर सीएम योगी के दरबार में गुहार लगाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031