What's Hot

दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में तथा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और अंडमान के समुद्री इलाके में सोमवार को अग्रसर रहा। पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में संपूर्ण अंडमान समुद्र, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, पूर्वी मध्य पश्चिम बंगाल की खाड़ी में अगले 2-3 दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून छा सकता है। दक्षिण हरियाणा, दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में रविवार को लू से गंभीर लू की स्थिति रही, दक्षिण उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में, जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम राजस्थान और पंजाब के कुछ हिस्सों में और पूर्वी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में, विदर्भ के कई हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में गर्म हवा का असर रहा। हिमाचल प्रदेश और हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और पंजाब के कई स्थानों पर, बिहार में कुछ स्थानों पर, पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर, दिन का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर और पश्चिमी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। विदर्भ, गुजरात में अधिकांश स्थानों पर, झारखंड में कई स्थानों पर, ओडिशा, सौराष्ट्र, कच्छ और मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप के कई स्थानों पर रायलसीमा में कुछ स्थानों पर, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। असम, मेघालय, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अधिकांश स्थानों पर, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल में कई स्थानों पर, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके में तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। रविवार को देश के मैदानी इलाकों के बांदा (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में अधिकतम तापमान 49.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। असम, मेघालय, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में अलग-अलग स्थानों पर, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके और छत्तीसगढ़ में रविवार को 0830 बजे से सोमवार को 0830 बजे के बीच आंधी-तूफान का असर रहा। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में अधिकांश स्थानों पर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती क्षेत्र और तमिलनाडु में कई स्थानों पर, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या गरज के साथ छींटे पड़े। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ और मध्य महाराष्ट्र में मौसम शुष्क बना हुआ है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031