अमलेशवर। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में KIT ग्रुप ऑफ एजुकेशन अमलेश्वर डीह दुर्ग के मैनेजिंग डायरेक्टर यशवंत साहू को शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 15 मई को छत्तीसगढ़ अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में चेंबर ऑफ कॉमर्स के कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, समाजसेवी गौरीशंकर श्रीवास, समाजसेवी एवं उद्योगपति राजकुमार अग्रवाल ,समाजसेवी रविंद्र सिंह, किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष घनश्याम यादव, वरिष्ठ समाजसेवी का गीतांजलि सिंह एवं अंबेडकर अस्पताल के हृदयरोग विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर कृष्णकांत साहू के आतिथ्य में संपन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय व्यक्तियों को उनके निस्वार्थ सेवा भाव के लिए सम्मानित किया गया।
KIT ग्रुप ऑफ एजुकेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर यशवंत साहू ने बताया विगत 5 वर्षों में उनकी संस्थान ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के अच्छे शिक्षा के लिए कार्य कर रही है ,जिससे अच्छी शिक्षा के लिए ग्रामीण विद्यार्थियों को शहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती तथा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निशुल्क क्लासेस का आयोजन करवाती है जिसका लाभ प्रति वर्ष क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों को मिलता है, संस्थान के विद्यार्थी अपने सपने पूरे कर पा रहे हैं, साथ ही साथ संस्थान पर्यावरण के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है
KIT ग्रुप ऑफ एजुकेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर यशवंत कुमार साहू शकुंतला फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष स्मिता सिंह सहित उनकी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह सम्मान अच्छी शिक्षा तथा KIT ग्रुप आफ एजुकेशन के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को समर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि यह अवार्ड मेरे लिए केवल एक अवार्ड नहीं है यह मेरे लिए एक जिम्मेदारी है ,मैं और मेरी संस्थान इसकी जिम्मेदारी को सहृदय स्वीकार करते हैं तथा सभी विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा देने के लिए संकल्पित है
आज इस अवसर पर देवेंद्र साहू ,सुरेंद्र यादव ,अखिलेश ठाकुर ,रश्मि साहू, रितिक ठाकुर, अभय राज, छन्नू साहू,रेणुका धीवर तथा संस्थान के अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031