सुलतानपुर: वन विभाग में तैनात वनरक्षक का अमानवीय वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वनरक्षक ने भगवान के बाद खुद को स्थान देते हुए शैतान की संज्ञा दी है. उसका कहना है किआज तक मैंने कितनी महिलाओं की अस्मत लूट ली लेकिन मेरा कुछ कोई बिगाड़ नहीं सका है. वायरल वीडियो से वन विभाग के अफसरों की बड़ी किरकिरी हुई है.

सुलतानपुर जिले के धनपतगंज ब्लॉक क्षेत्र में वनरक्षक के पद पर नरेंद्र सिंह की तैनाती है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उसने महिलाओं के सम्मान के साथ बड़ा मजा किया है. वीडियो के जरिए उसने महिलाओं को दुराचार की वस्तु करार देने का प्रयास किया है. सांसद मेनका गांधी के संसदीय क्षेत्र में वनरक्षक का वायरल वीडियो महिलाओं को शर्मसार कर रहा है. बाहर हाल पूरे मामले में प्रभारी वन निदेशक अमेठी/ सुलतानपुर एमएन सिंह ने उच्च स्तरीय जांच टीम गठित कर दी है. रेंजर सदर तहसील एसएन सिंह को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930