रायपुर। छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के संयुक्त तत्वावधान से प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने मांग किया हैं।पेंशन बहाली के लिए ज्ञापन सौंप चुके है। 11 जून को स्व. इंद्र कुमार ध्रुव की स्मृति में बलिदान दिवस पर एन.एम.ओ.पी.एस.राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बन्धु एवं छ.ग.अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ, सुकमा जिले के एन.पी.एस. कर्मचारियों ने सरपंच, जनपद पंचायत, नगर पालिका, जिला पंचायत अध्यक्षों, विधायक ओर सांसद को ज्ञापन सौंपा गया था। उसे संज्ञान में लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय के मुख्यमंत्री के उपसचिव सौम्या चौरसिया ने छत्तीसगढ़ शासन के वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर पुरानी पेंशन बहाली के संबंध में अवगत कराया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि 1 मार्च 2004 से बंद पुरानी पेंशन योजना को फिर से बहाल किया जाए। तथा 11 जून को दिये गए ज्ञापन का निराकरण करने को कहा गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ के सुकमा पदाधिकारियों द्वारा सुकमा जिले में सरपंचों, जनपद पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहु, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी लखमा, व विधायक मय केविनेट मंत्री (उद्योग व अबकारी) कवासी लखमा को ज्ञापन सौंपा गया। इसे संज्ञान में लेते हुये सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा भूपेश बघेल मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कर्मचारियों के हितार्थ पुराना पेंशन बहाली का मांग की गई। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी लखमा ने हमारी मांग को गम्भीरता से लेकर तत्काल मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को पत्र लिखा। जिसे संज्ञान में लेकर मुख्यमंत्री के उप सचिव ने अपर मुख्य सचिव वित्त को पुराना पेंशन बहाली मांग को निराकरण करने कहा गया है। छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कल्याण संघ जिला ईकाई सुकमा सभी जनप्रतिनिधियों विशेष रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष सुकमा हरीश कवासी लखमा का आभार प्रकट करते हैं कि उन्होंने हमारे मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाये। इस ज्ञापन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ अंशदायी पेंशन कर्मचारी कल्याण संघ जिला सुकमा अध्यक्ष अशोक कुमार मिस्त्री, उपाध्यक्ष महेंद्र बाम्बोरे, किरण कुमार मरकाम, दिलहरण प्रसाद बंजारे, शेख सगीर अहमद बारी, मनमोहन सिंह आदि एन.पी.एस. पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31