यूरिक एसिड (Uric acid) खून में पाया जाने वाला एक गंदा पदार्थ होता है। यह तब बनता है जब शरीर प्यूरीन नामक रसायनों को तोड़ता है। अधिकांश यूरिक एसिड रक्त में घुल जाता है, किडनियों से होकर गुजरता है और शरीर से पेशाब के जरिए बाहर निकल जाता है। प्यूरीन से भरपूर खाद्य और पेय पदार्थ भी खून में यूरिक एसिड लेवल को बढ़ाते हैं।

खून में इसकी मात्रा बढ़ने से गाउट रोग (Gout disease) हो सकता है। गाउट एक गठिया की तरह का रोग है जिसमें जोड़ों में गंभीर दर्द होता है। यदि शरीर में बहुत अधिक यूरिक एसिड रहता है, तो हाइपरयूरिसीमिया की समस्या हो सकती है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें यूरिक एसिड ‘क्रिस्टल’ बन सकते हैं। ये क्रिस्टल जोड़ों में जमा हो सकते हैं और गठिया का कारण बन सकते हैं। इतना ही नहीं, इससे किडनी की पथरी भी बन सकती है।

अगर हाई यूरिक एसिड लेवल का उचित इलाज नहीं किया गया, तो हड्डी, जोड़ और टिश्यू का डैमेज कर सकता है। इतना ही नहीं, इससे किडनी रोग और हार्ट डिजीज का भी खतरा हो सकता है। मेडिकल में इसके लिए कई इलाज हैं लेकिन आप कुछ घरेलू उपचारों के जरिए भी इससे राहत पा सकते हैं।

यूरिक एसिड की रामबाण दवा-धनिया पत्ते

धनिया के हरे पत्ते सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाते बल्कि कई गंभीर बीमारियों का इलाज भी करते हैं। धनिया का आयुर्वेद में एक प्रमुख स्थान है। आप धनिया के पत्तों का इस्तेमाल ब्लड में क्रिएटिनी और यूरिक एसिड लेवल को कम करने के लिए कर सकते हैं। धनिया फाइबर, आयरन, मैंगनीज और मैग्नीशियम का एक बेहतर स्रोत है। प्रोटीन के अलावा पत्तियों में विटामिन सी और विटामिन के होता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, थायमिन, फॉस्फोरस और नियासिन जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930