नगर निगम पेंशनर एसोसिएशन इंदौर के कार्यालय में आयोजित बैठक में निर्विरोध निर्वाचित प्रांताध्यक्ष श्याम जोशी का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमे नगर निगम पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष आर के धेमन विद्युत मंडल पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष मकवाना सचिव श्री सोमानीजी पेंशनर एसोसिएशन जिला शाखा इंदौर के अध्यक्ष श्री बाबूलाल जी शर्मा श्री मनोहरसिंह राठौर श्री नंदकिशोर उपाध्याय श्रीब्रजेंद्र कुमार नागर के साथ कई प्रतिनिधि उपस्थित हुए और शॉल ओढ़ाकर श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया । और संकल्प लिया की १४ जून २०२२ के धरना आंदोलन में सेवा निवृत्त शासकीय कर्मचारी के साथ नगर निगम और विद्युत मंडल के साथी भी अधिक संख्या में भाग लेंगे । श्री सोमानी जी ने घोषणा की की इस धरना प्रदर्शन में इंदौर के साथ ही बुरहानपुर खंडवा खरगोन बड़वानी धार उज्जैन मंदसौर नीमच रतलाम देवास आदि क्षेत्र के विद्युत मंडल के पेंशनर एसोसिएशन के सदस्य भी जिला मुख्यालय पर आयोजित धरने में सम्मिलित होंगे और सरकार की उपेक्षा का जमकर विरोध प्रदर्शन करेंगे और आंदोलन को सफल बनाने में हर संभव सहयोग देगे सभा समाप्ति पर सभी का आभार प्रकट किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930