What's Hot

मध्यप्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर एसोसिएशन इंदौर अध्यक्ष पीएल मकवाना, आरसी सोमानी सहित समस्त पदाधिकारियों ने कहा है कि जैसा कि आप सबको जानकारी है हमारे अथक प्रयत्न, निवेदन अनुरोध करने के बाद भी शासन के द्वारा महंगाई राहत के लिए कोई कदम नहीं उठाया यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। अब समय आ गया है की हम आंदोलन के लिए तैयार हो जाए। सर्वप्रथम दिनांक 14 जून 2022 मंगलवार को सुबह 11:30 से दोपहर 2:00 बजे तक शासन के पेंशनरों के साथ इंदौर में सभी पेंशनर्स एसोसिएशन हरसिद्धि मंदिर कलेक्टर कार्यालय के पास धरना देगी एवं शासन से मांग करेगी कि वे अति शीघ्र महंगाई राहत के आदेश जारी करें। इस धरना आंदोलन में विद्युत मंडल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों अधिकारियों से अनुरोध है कि वे समय पर हरसिद्धि मंदिर कलेक्टर कार्यालय के पास पहुंच कर अपना विरोध व्यक्त करें इंदौर में यह ध्यान रखें की करीब 5000 विद्युत मंडल के पेंशनर है एवं अपने साथियों को धरने पर पर लावे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31