कोरोना संक्रमण के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं.दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 1,797 नए मामले सामने आए और एक मरीज की मौत हुई. मुंबई में इस सप्ताह दो बार 15 प्रतिशत से अधिक कोविड-19 संक्रमण दर रही. कोरोना मरीजों के संक्रमण मुक्त होने की राष्ट्रीय दर 98.63 प्रतिशत तो कोविड-19 मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 5,045 की बढ़ोतरी हुई है.

113 दिनों में पहली बार इतने अधिक मामले

113 दिनों में यह पहली बार है, जब देश में संक्रमण के 13,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटे में संक्रमण से 23 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,840 हो गई.

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 78 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में शुक्रवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या 11,52,928 हो गई है. राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि शुक्रवार को एक व्यक्ति को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है, वहीं 22 लोगों ने घर में पृथकवास की अवधि पूरी की.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com