किसानों की जड़े उनकी जमीन से जुड़ी होती है। किसान की आय, उनकी पहचान , उनकी नींव सब जमीन होती है। किसानों की मदद के लिए सरकार भी कई स्कीम चलाती है, जिसमें उन्हें सस्ते दरों पर लोन की सुविधा हो या सिंचाई या बीज वितरण का इंतजाम हो, लेकिन महाराष्ट्र के एक किसान ने अब खेती छोड़कर हेलीकॉप्टर उड़ाने का सोच लिया है। महाराष्ट्र के हिंगोली के 22 साल केलाश पतंगे नाम के एक किसान ने बैंक में 6.6 करोड़ के लोन का आवेदन दिया है। आप सोच रहे होंगे कि किसान है तो खेती के लिए लोन का आवेदन किया होगा, लेकिन पतंगे ने खेती नहीं बल्कि हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए लोन का आवेदन किया है। उसने बैंक में इस लोन का आवेदन कर मदद मांगी है।उनने कहा कि खेती में अब कुछ बचा नहीं है, इसलिए वो इस हेलीकॉप्टर को वह किराये पर देगा और उससे अपनी जिंदगी बसर करेगा। कैलाश पतंगे के पास दो एकड़ जमीन है। उसने गोरेगांव के एक बैंक से संपर्क किया और लोन के लिए आवेदन दिया है। पतंगे ने कहा कि बेमौसम बरसात, सूखा जैसी प्रकृतिक आपदाओं के कारण उसकी खेती बर्बाद हो जाती है। उसने बताया कि पिछले दो साल में उनसे अपनी जमीन पर बड़ी मेहनत से असोयाबीन की खेती की, लेकिन बेमौसम बारिश के कारण उसकी फसल बर्बाद हो गई और उसे उनका रिटर्न नहीं मिलाय़ फसल बीमा का पैसा भी पर्याप्त नहीं थे। जिसके कारण उसे अपनी जिदंगी बसर करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

सपने बड़े देखने चाहिए

पतंगे ने कहा कि किसान है तो क्या हमें भी बड़े सपने देखने चाहिए, इसलिए मैने हेलीकॉप्टर खरीदने का फैसला किया है। उसने कहा कि इस बारे में बहुत सोचा, दूसरे बिजनेस में काफी प्रतिस्पर्धा है, इसलिए मैंने हेलीकॉप्टर को किराए पर चलाने का फैसला किया। उसने कहा कि किसानों को भी अपने सपने बड़े देकने चाहिए। अब उसे बैंक के जवाब का इंतजार है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930