रायपुर । नक्सली अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। मंगलवार को फिर नक्सलियों ने फिर सीआरपीएफ काफिले पर बड़ा हमला कर दिया। घटना में 3 जवान शहीद हो गए है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर नौपाडा में आरओपी रोड ओपनिंग पार्टी पर नक्सली द्वारा हमला किया गया। जिसमें 3 जवान शहीद हो गए हैं। हमला सीआरपीएफ 19 बटालियन की आरओपी पार्टी पर किया गया है. सूत्रों के मुताबिक हमले में कई जवान घायल हो गए हैं। सीआरपीएफ की टीम उड़ीसा के नौपाडा जिले में सडक़ निर्माण का काम कर रहे लोगों को सुरक्षा देने के लिए निकली थी

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com