What's Hot

कुमगांव तक सड़क बनने से ग्रामवासी उत्साहित, बोले अब आने-जाने में होती है आसानीछत्तीसगढ़ के दूरस्थ वनांचल नारायणपुर जिला मुख्यालय से घने जंगलों और नक्सल प्रभावित ईलाके की तरफ बढ़ें, तो 20 किलोमीटर दूर पहाड़ों से घिरे कुमगांव नजर आयेगा। पहाड़ों से घिरे इस गांव में 20-25 परिवारों के 120 लोग रहते हैं। ईलाके की    प्राकृतिक सुंदरता आपको जैसे बांध ही लेती है, लेकिन यह सुंदरता बाहर से गये लोगों को ही देखने में अच्छी लगती है। पहाड़ों की तराई में बसे गांवों में रहने वाले लोग बहुत कठिन परिस्थितियों में जीवन गुजारते हैं। पहुंच मार्ग के अभाव में किसी भी गांव व क्षेत्र का विकास की बात करना महज कोरी कल्पना सी है, लेकिन प्रशासन के प्रयास से यहां जरूरी सुविधायें पहुंचने लगी है। नक्सल प्रभावित सुदूर वनांचल के निवासी जो वर्षों से शासन की योजनाओं और सड़क की समस्या से जूझ रहे थे। राज्य शासन की योजना अनुसार इन गांवों का मसाहती सर्वे पूर्ण कर शासन की योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। सड़क के बन जाने से अब शासन की सभी योजनाओं से आसानी से जोड़ा जा सकता है।
प्रशासन द्वारा लोगों की दिक्कत और आवागमन की सुविधा के लिए प्रशासन ने कुमगांव को जोड़ने सड़क बनाने का दुरूह कार्य कर दिखाया है। पहले जहां गांव में पहुंचने के लिए सायकल और दुपहिया वाहनों से चलना मुश्किल था, अब वहां सड़क है, बिजली है, साफ पीने का पानी है, स्कूल है और स्कूल में शिक्षक हैं। सड़क न बनने से यंहा यह सुविधा आसानी से नही मिल पाता था। कुछ साल पहले तक यह सब बुनियादी सुविधाएं यहां के लोगों के लिए सपना थीं। इस सपने को हकीकत में बदलने का प्रयास किया है कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी की टीम ने। गांव तक सड़क बन जाने से अब स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ-साथ एम्बुलेंस और अन्य बुनियादी सुविधायें गांवों तक पहुंच जाएगी। प्रशासन के इस कार्य से ग्रामवासी काफी उत्साहित है और प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है।
कुमगांव के ग्रामवासी रानो दुग्गा और मंगाया दुग्गा ने बताया कि सदियों से बसे इन गांवों में लगभग 100 लोग रहते है। कुछ महीने पहले इस गांव तक पहुंच पाना ही सबसे बड़ी समस्या होती थी। इस गांव तक पहुंचने के लिए एकमात्र साधन पगडंडी थी। इस पगडंडी से लोग लाठी का सहारा लेकर ही यहां से आते जाते थे। हमे पहले शासन की योजना का लाभ नही मिल पाता था अब हमारे गांव का सर्वे पूर्ण हो गया है। सर्वे उपरांत कलेक्टर साहब हमारे गांव आये थे, हमारे गांव पहुँचने वाले पहले कलेक्टर थे। पूरा गांव को घूमकर देखे थे उसके कुछ दिनों बाद ही यहां रोड बनाना शुरू हुआ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31