राजिम : साहू समाज परिक्षेत्र छुरा के तत्वावधान में भक्त माता कर्मा जयन्ती समारोह एवं वार्षिक अधिवेशन तथा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।जिनके मुख्य अतिथि भुनेश्वर साहू छ.ग.प्रदेश साहू समाज, अध्यक्षता राजेश साहू तह.अध्यक्ष छुरा एवं जिला अध्यक्ष भाजपा एवं विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी अरुण साहू कार्य.अध्यक्ष छ. ग.साहू समाज एवं सदस्य जिला पंचायत-गरियाबंद थे।
कार्यक्रम के पहले कर्मा माता की मूर्ति स्थापना एवं कलश स्थापना से शुरुआत हुई, ततपश्चात अतिथियों का सम्मान समारोह संम्पन्न हुआ।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू ने सामाजिक एकता पर जोर देते हुए सभी सामाजिक युवा बन्धुओं को समाज कार्य पर आगे आने का आव्हान किया। प्रदेश कार्य. अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी अरुण साहू ने कहा कि सभी समाज मिलकर काम करें तो समाज को आगे बढ़ने से कोई नही रोक सकता। उन्होंने कहा कि समाज को एक दूसरे समाज से सीखने की प्रवृत्ति होनी चाहिए।जहां भी सीखने का अवसर मिले तो समाज को अपनाना चाहिए । उन्होंने कहा कि भक्त माता कर्मा के बताए रास्ते पर अनुसरण करने से समाज का विकास सुनिश्चित है।उन्होंने बेटियों को उच्च शिक्षित करने पर जोर देते हुए कहा कि बेटियां दो परिवार को जोड़कर कार्य करती हैं। बेटियाँ यदि आत्मनिर्भर हो जाए तो समाज और परिवार सुखी हो जाता है।
कार्यक्रम को राजेश साहू सहित अन्य अतिथियों ने सम्बोधित किया। आभार प्रदर्शन मोती राम साहू अध्यक्ष साहू समाज छुरा राज ने किया।
इस अवसर पर डॉ.महेंद्र साहू अध्यक्ष राजिम, नारायन साहू,अध्यक्ष तह. संग राजिम, केशव साहू ,अध्यक्ष गरियाबंद, महेंद्र साहू अध्यक्ष परिक्षत्रे मडेली,बैसाखू राम साहू,अवध राम साहू, दिलीप साहू,ईश्वरी साहू,रामूराम साहू,नेहरू साहू,शैलेंद्र साहू,पवन साहू, बालाराम साहू,राम रतन साहू सचिव छुरा राज सहित बड़ी संख्या में महिलाओं और सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31