What's Hot

इस शीर्षक को पढ़कर शायद गुपचुप के शौकीन लोगों को तगड़ा झटका लगा होगा, लेकिन खबर ही कुछ ऐसी है कि झटका लगना स्वाभाविक है। क्योंकि प्रशासन ने राजधानी के आसपास पानीपुरी जिसे गुपचुप या गोल गप्पे भी कहा जाता है, को प्रतिबंध कर दिया है। इसे बेचते या खाते दिखे तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खबर नेपाल की राजधानी काठमांडू से है जहां काठमांडू और आसपास के इलाकों में पानीपुरी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यानी अब यहां के लोग पानीपुरी का मजा नहीं ले सकते। काठमांडू में हैजा के मरीजों की लगातार बढ़ेते जा रही है, इसका कारण पानीपुरी खाने की वजह बताया जा रहा है। जिसके बाद यहां के प्रशासन ने पानीपुरी को यहां बैन करने का फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार, यहां अब तक हैजा के 12 मरीज सामने आ चुके है। इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि पानीपुरी में उपयोग होने वाली पानी में हैजा बैक्टीरिया मिले है। जिसकी वजह से लोग बीमार पड़ रहे है। जिसके बाद यहां पानीपुरी में पूरी तरह से बैन करवा दिया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31