एलियंस को लेकर काफी लंबे समय से बहस चली आ रही है। कुछ लोगों का मानना है कि एलियंस होते हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि एलियंस जैसा कुछ नहीं होता है। हालांकि कई लोगों ने एलियंस और यूएफओ देखने के दावे किए हैं।

कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए लेकिन आधिकारिक तौर पर इनकी पुष्टि नहीं हो पाई। एक बार आसमान में कई रहस्यमय चमकदार UFO देखे जाने का दावा किया गया था। बताया जाता है कि 5 लड़ाकू विमानों ने इनका पीछा भी किया था।

ऐसा कहा गया कि जो यूएफओ देखा गया, वह लगभग 300 फीट चौड़ा मालूम पड़ रहा था और करीब 18 हजार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भाग रहा था। यह घटना ब्राजील में 19 मई, 1986 की शाम को हुई थी। अमरीका में कुछ समय पहले यूएफओ को लेकर वहां की सीनेट में चर्चा हुई थी। सीनेट में एक्सपर्ट ने अमरीकी नौसेना के लड़ाकू विमानों से ली गई फुटेज पर प्रतिक्रिया दी थी।

घटना 19 मई, 1986 की शाम की है। उस वक्त पांच लड़ाकू विमानों से पायलटों ने उन यूएफओ का पीछा किया था। दावा किया गया कि पायलटों को आसमान में एक दो हीं बल्कि 21 ऐसी रहस्यमय चमकदार वस्तुएं दिखाई दी थीं, जो पलक झपकते ही गायब हो गईं। nypost.com की रिपोर्ट के मुताबिक, जमीन पर मौजूद सैकड़ों सैनिकों ने भी इस घटना को देखने का दावा किया था। वहीं, वायु सेना ने भी इसे स्वीकार किया, लेकिन कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया।

बताया गया कि सेना के जवानों के अलावा अन्य सैकड़ों लोगों ने भी आसमान में उन रहस्यमय वस्तुओं को देखा था। वे रहस्यमय वस्तुएं भयानक गति से आगे बढ़ रही थीं। पायलटों ने दावा किया कि रहस्यमय वस्तु उनके विमान के रडार पर भी दिखाई नहीं दे रही थी। वे वस्तुएं उनके साथ ‘चूहे और बिल्ली का खेल’ खेल रही थी। वहीं ब्राजील के वायु सेना के हवाई यातायात नियंत्रक सार्जेंट सर्जियो मोटा दा सिल्वा ने भी असामान्य चीज के दिखने के बारे में बताया था। उन्होंने ही सबसे पहले साओ पाउलो शहर के पास एक हवाई अड्डे के नियंत्रण टावर से आकाश में एक रहस्यमय प्रकाश देखा था। ये रोशनी ऊपर-नीचे या दायें-बायें नहीं जा रहा था, बल्कि यह बस एक जगह खड़ा था।

एक वायु सेना प्रशिक्षण स्कूल के लगभग 2000 कैडेटों और अधिकारियों ने भी रात 8 बजे के आसपास आसमान में अजीब रोशनी दिखाई देने की सूचना दी थी। ये रोशनी दो यात्री विमानों से भी देखी गई थी। इसके बाद ब्राजील की वायु सेना के लड़ाकू विमानों को उन रहस्यमय चीजों को देखने भेजा गया, जिसमें मिराज एफ-103 विमान भी शामिल था। इसको लेकर एक फेमस अंतरिक्ष यात्री का कहना था कि वे यूएफओ या एलियन हो सकते थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031