बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के पहली तिहार हरेली के अवसर पर बेमेतरा जिला के विभिन्न गॉवो में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत बेमेतरा के सभापति राहुल योगराज टिकरिहा शामिल हुए। सभापति राहुल योगराज टिकरिहा ने मुड़पार और देवादा में ग्रामीणों के साथ मिलकर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया साथ ही ग्राम भाड़ (रामपुर) में आयोजित गोधन न्याय योजना शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होते हुए उपस्थित मातृ शक्तियों से विशेष भेंट एवं चर्चा की। सभापति राहुल योगराज टिकरिहा ने सभी नागरिकों को सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाओं के संग छत्तीसगढ़ के पहली तिहार हरेली की बधाई भी दी साथ ही कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी परंपराओं, त्यौहारों एवं संस्कृति को हम सबको मिलकर जीवंत रखना है।
छत्तीसगढ़ के सभी परंपराओं, त्यौहारों एवं संस्कृति को हम सबको मिलकर जीवंत रखना है : राहुल टिकरिहा
Related Posts
Add A Comment


















