घर में हम कभी कभी ऐसी चीजें इक_ी कर लेते हैं जो की वास्तुशास्त्र उत्पन्न करती हैं। अलमारियों में शीशे लगाना शुभ होता है या फिर अशुभ। ऐसी अलमारियां घर में रखने से कैसा प्रभाव पड़ता है। हम अक्सर अपने घरों की साज-सजावट पर काफी ध्यान देते हैं। खासतौर पर घर की महिलाएं घर के लिए ऐसी चीज़ों का चुनाव करती हैं जो दिखने में खूबसूरत भी हो और उसके फायदे भी कई हो। ऐसी ही एक चीज़ है अलमारी। हमस सभी के घर में एक न एक अलमारी तो जरूर होती है। जिसमें आप अपने खास कपड़ों से लेकर खास चीज़ें रखते हैं। फिर उस अलमारी को बंद करते वक्त उसपर लगे आइने में खुद को निहारते भी हैं
आजकल फैशन के दौर में ऐसी आलमारियां आ रही हैं जिनके दरवाजे पर बाहर की तरफ से शीशा लगा होता है, लेकिन वास्तु नियम के अनुसार यह बिल्कुल ठीक नहीं है। क्योंकि नियम के अनुसार अलमारी रखने की दिशा दक्षिण या पश्चिम है । जबकि वास्तु के अनुसार शीशा लगाने के लिये पूर्व या उत्तर दिशा को अच्छा माना जाता है। इसलिए अगर अलमारी के दरवाजे पर शीशा लगा होगा तो वह ठीक नहीं है। यह नकारात्मकता का प्रतीक है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ता है। घर में शीशे वाली अलमारी रखने से आपकी आय में कमी आ सकती है। तो अगर आप अब अलमारी खरीदने जाएं तो इस बात का खास ध्यान रखें।
बेडरूम में अलमारी रखते समय ध्यान रखें ये बातें
-बेडरूम में कभी भी कांच से बनी अलमारी का प्रयोग न करें। बेडरूम में हमेशा लकड़ी या लोहे की अलमारी को प्राथमिकता दें।

-अलमारी को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए ताकि वह उत्तर या पूर्व में खुले।

-बेडरूम की अलमारी क्रीम या हल्के रंगों में होनी चाहिए।

-ध्यान रहे कि दक्षिण-पश्चिम की अलमारी में शीशा न लगे।

-बेडरूम कैबिनेट या अलमारी को उत्तर-पूर्व या दक्षिण-पश्चिम कोने में रखें।

-बेडरूम की अलमारी पर शीशा नहीं होना चाहिए।

-बेडरूम में यदि कैश रखने वाली अलमारी या लॉकर हो तो उसमें एक ही दरवा?ा होना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज पोर्टल लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031